मुरादाबाद, जून 15 -- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरदार नगर अटरिया निवासी ग्रामीण ने रामपुर के थाना टांडा के गांव नगरी निवासी फुरकान के खिलाफ 22वर्षीय बहन को 12 जून की रात को एक बजे बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में तहरीर दी है। ग्रामीण ने बहन को भगाकर ले जाने में सहयोग करने में हफीज,लतिफत,अलीना, शमशेर पप्पी खां एवं आरोपी के माता-पिता को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर पर दो महिलाओं समेत आठ के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर भाग ले जाने के का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक प्रवण सिंह कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.