बलरामपुर, फरवरी 15 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र के नेवादा गांव में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का क्षेत्रीय फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच में गौराचौकी गोंडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लटिया सिद्धार्थनगर को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रियाज हसन ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। वॉलीबॉल मुकाबला तीन सेटों तक चला, जिसमें लटिया ने पहला सेट जीतकर बढ़त बनाई। हालांकि गौराचौकी की टीम ने संयम और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अगले दोनों सेट अपने नाम कर मैच पलट दिया और खिताब अपने नाम कर ल...