नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- लच्छा पराठा काफी सारे लोगों को पसंद होता है। लेकिन घर में ढेर सारे लोग इकट्ठा हो तो लच्छा पराठा बनाने का काम मुश्किल लगता है क्योंकि इसे बनाने में काफी वक्त लग जाता है। लेकिन अब आप कुछ ही मिनटों में एक साथ 7-8 लच्छा पराठा बना सकती हैं। बस इस एक खास ट्रिक को फॉलो करें। जिसकी मदद से आप घर आए मेहमानों को बिना समय गंवाए लच्छा पराठा परोस पाएंगे। जान लें लच्छा पराठा बनाने की ये कुकिंग टिप्स।ढेर सारे लच्छा पराठे एक साथ बनाने की ट्रिक घर में मेहमान आ गए तो आप एक साथ 8-10 लच्छा पराठा एक बार में बनाकर रेडी कर सकती हैं। इसके लिए बस इन स्टेप को फॉलो करें। -लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और आटे को हाफ पोर्शन में लेकर आटा गूंथ लें। मैदे के साथ आटा मिलाने से ना केवल लच्छा पराठा हेल्दी रहेगा बल्कि बेलना भी आसान रहेगा। -सा...