बुलंदशहर, फरवरी 8 -- खुर्जा नगर क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में लचर विवेचना पर जिला जज संजय कुमार सिंह ने नाराजगी जताते हुए एसएसपी को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान में चाकू से आतंकित कर दुष्कर्म करने का बयान दिया था, किंतु विवेचक ने बयान को नकारते हुए चार्जशीट में संबंधित धाराएं नहीं जोड़ी। मिली जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2025 को खुर्जा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता युवती ने पड़ोसी दीपक पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया था। पीड़िता ने धारा 164 के तहत कोर्ट में दर्ज बयान में आरोपी पर उसकी गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म करने का बयान दिया था। बताया जाता है कि पीड़िता के कोर्ट में दिए बयान के बावजूद विवेचक उपनिरीक्षक सोबरन सिंह ने दुष्कर्म की धारा में चार्जशीट पेश नहीं की। शनिवार को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.