सिमडेगा, दिसम्बर 28 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ पंचायत में रविवार को नारी पैड सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का शुभारंभ ब्लॉक कॉर्डिनेटर श्रवण सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर श्रवण सिंह ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केन्द्र का उदघाटन किया गया है। उन्हाने कहा कि नारी पैड सेवा केंद्र की शुरुआत से अब उन्हें सस्ती दरों पर और आसानी से सैनिटरी पैड उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे महिलाओं का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा और उनमें जागरूकता भी बढ़ेगी। मौके पर सेंटर इंचार्ज निर्मला कुमारी ने बताया कि केंद्र के माध्यम से महिलाओं को न केवल पैड उपलब्ध कराए जाएंगे, बल्कि उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और जागरूकता भी दी जाएगी। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.