सिमडेगा, मई 11 -- बानो,प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ चर्च में रविवार को पुरोहित अभिषेक का आयोजन किया गया। उपायजक नीरज कडुंलना व जोन डांग का पुरोहित अभिषेक किया गया। मौके पर रांची धर्म प्रांत के आर्च बिशप विसेंट आइंद एवं हजारीबाग धर्मप्रांत के आर्च विशप आनंद जोजो ने धर्मविधी अनुष्ठान संपन्न कराया। रांची धर्मप्रांत के विशप विसेंट आइंद ने उपयाचक नीरज कडुंलना का और हजारीबाग धर्मप्रांत के विशप आनंद जोजो ने उपयाचक जोन डांग का पुरोहित अभिषेक संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया जिसमें बिशप के अलावा विभिन्न पल्ली से आये पुरोहितो ने सहयोग किया। कार्यक्रम में परिवार वालों ने उपायाजक जोन डांग एवं नीरज कडुंलना को पुरोहिताई जीवन के लिए कलीसिया में सौंपा। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जि...