मोतिहारी, फरवरी 14 -- मोतिहारी। द सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक मोतिहारी के निदेशक परिषद की बैठक बैंक कार्यालय में शुक्रवार को चेयरमैन दिलीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पैक्स हित में कई निर्णय लिए गए। जिन पैक्स का परफॉर्मेंस अच्छा होगा वे लघु बैंक के रूप में कार्य करेंगे। इसके लिए उन्हें लाइसेंस जारी किया जाएगा। विगत तीन वर्षों से अधिप्राप्ति के क्रम में पैक्स से लिए जा रहे शेयर मनी पर तत्काल रोक लगाने का निर्णय किया गया। बैठक में संयुक्त निबंधक तिरहुत प्रमंडल, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,निदेशक मो जी अंसारी,असेश्वर बैठा, अरविंद कुमार सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...