फतेहपुर, दिसम्बर 9 -- फतेहपुर। लघु भारती के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने फतेहपुर की जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने उद्यमी मनोज गांधी को कार्यवाहक संयोजक मनोनीत करते हुए नई कार्यकारिणी के गणन की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला इकाई के पदाधिकारियों पर कई गंभीर आरोपों के साथ स्थानीय अधिकारियों एवं संगठन के प्रतिनिधियों के साथ र्दुव्यवहार करने का भी आरोप है। लघु भारती के प्रदेश महामंत्री अमित अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2025-27 तक के लिए गठित जिला इकाई द्वारा किए जा रहे क्रिया कलाप के कारण स्थानीय स्तर पर गतिरोध की स्थित उत्पन्न हो गई थी। लंबे समय में मत भिन्नता की स्थित बनी हुई थी। स्थानीय अधिकारियों और संगठन के प्रतिनिधियों के साथ र्दुव्यवहार की भी शिकायतें थीं। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के द्वारा संगठन के सिद्...