मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय आमसभा में बिहार से शेखर सुमन एवं नीतीन बंसल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। हरियाणा में पानीपत के समालखा में हुई इस आमसभा में 2025-2027 के लिए मधुसूदन दादू राष्ट्रीय अध्यक्ष और ओम प्रकाश गुप्ता महामंत्री मनोनीत हुए। प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुन्दर भीमसेरिया, उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद साहू, उत्तर बिहार के समन्वयक भारत भूषण, मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष प्रकाश करण, रवि यादव, रुचि चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ-साथ शेखर सुमन एवं नितिन बंसल को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.