अलीगढ़, जून 1 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद दादों थाना क्षेत्र के गांव घमोरी भीकमपुर के पास लघुशंका कर रहे अधेड़ की बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई। वह अलीगढ़ से दवा लेकर घर लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव सिंधौली कला निवासी महेन्द्र सिंह (45) पुत्र भूदेव सिंह मजदूरी करता था। परिवार में चार बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार पिछले कई दिनों से महेन्द्र की तबियत खराब चल रही थी। बीते 28 मई को वह अलीगढ़ से दवा लेकर गांव लौट रहा था। गांव घमोरी भीकमपुर के पास सड़क किनारे वह लघुशंका कर रहा था। तभी बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। शनिवार को उपचार के दौरान महेन्द्र ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...