वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट स्टेशन के पास मैसूरु-वाराणसी एक्सप्रेस के खाली रैक में लगे लगेज सह जनरेटर यान के बेपटरी होने की घटना में शंटिंग खलासी की लापरवाही सामने आई है। रेलवे प्रशासन ने कर्मचारी चार्जशीट दी है। उसके खिलाफ लखनऊ मंडल मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 से शनिवार को मैसूर-वाराणसी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या -22687) खाली रैक प्राथमिक अनुरक्षण (प्राइमरी मेंटेनेंस) के लिए लोहता साइड स्थित यूनिवर्सल वाशिंग डिपो में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पावर केबिन से लगभग सौ मीटर आगे यान बेपटरी हो गया। मौके पर पहुंचे अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) बृजेश कुमार यादव, स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने मौका-मुआयना किया। एडीआरएम ने दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद शंटि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.