फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- थाना उत्तर क्षेत्र में लगुन पक्की समारोह में खाने को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के रिश्तेदार को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल का मेडिकल कराया गया है। थाना मक्खनपुर के घुनपई निवासी सूरज पुत्र राजेश अपनी बुआ के लड़के आशीष के लगन टीका समारोह में भाग लेने थाना उत्तर के क्षेत्र मंडी समिति के सामने आया था। लगन टीका का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लड़की पक्ष के लोग खाना खा रहे थे। सूरज उन लोगों को खाना परोस रहा था। उसी दौरान खाना खा रहे किसी व्यक्ति ने खाने के बारे में कुछ कह दिया। इस पर सूरज ने उस युवक को जवाब दे दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कन्या पक्ष के लोगों ने सूरज को पकड़ कर नीचे गिरा दिया तथा इस पर उन लोगों में विवाद हो गया। देखते ही देखते लड़की पक्ष के लोगों ने सूरज को पकड़ कर नीचे गिरा लिया तथा...