रांची, जनवरी 1 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोचों पंचायत अंतर्गत लगाम गांव निवासी विपिन कुमार महतो ने सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल कर ऊर्जा विभाग में सहायक सचिव पद (एएसओ) के लिए नियुक्ति पाई है। रांची में आयोजित समारोह में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विपिन ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहन और गुरुजनों को दिया। उन्होंने वर्षों तक प्रतिदिन 12-14 घंटे अध्ययन कर लक्ष्य हासिल किया। नियुक्ति के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया। उनकी सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...