रांची, मार्च 8 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा है कि राज्य के रैयतों को लगान रसीद कटाने में जो भी परेशानियां हो रही हैं, उसे शीघ्र दूर किया जाएगा। भू राजस्व मंत्री शुक्रवार को विधानसभा में विधायक राज सिन्हा के सवालों का जवाब दे रहे थे। राज सिन्हा ने सवाल किया था कि धनबाद, रांची, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, हजारीबाग समेत कई जिलों में रैयतों द्वारा भूमि का लगान जमा करने के लिए सरकार द्वारा संचालित झार-भूमि एप के भुगतान की प्रक्रिया को संबंधित अंचलाधिकारियों के द्वारा लॉक कर दिया गया है। जिस कारण रैयतों को सीओ ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं और यहीं से भ्रष्टाचार होता है। इसके कारण राज्य में 50 लाख से अधिक रैयत लगान जमा करने से वंचित हैं। जवाब में मंत्री ने कहा कि जिस जमीन पर 2017 से पहले दोहरी जमाबंदी के मामले हैं, उ...