विशेष संवाददाता, मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश में गुजरे आठ साल राजनीतिक स्थिरता के नाम भी रहे। यह कम बड़ी बात नहीं है कि अब तक हुए 21 मुख्यमंत्रियों में केवल तीन ही लगातार अपने पद पर रहते हुए कार्यकाल पूरा कर सके। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई मायनों में अब तक के सारे मुख्यमंत्रियों से अलग साबित हुए हैं। उन्होंने सर्वाधिक लंबे समय आठ साल तक लगातार मुख्यमंत्री बने रहने का रिकार्ड बनाया है। इस तरह उन्होंने अपने सारे पूर्ववर्तियों को पीछे छोड़ दिया। यही नहीं भाजपा के मुख्यमंत्रियों में उन्हें ही सबसे ज्यादा समय तक राज्य की बागडोर संभालने का मौका मिला है। योगी आदित्यनाथ ने लगातार आठ साल तक मुख्यमंत्री पद पर रह कर अपने सारे पूर्ववर्तियों को पीछे छोड़ दिया है। योगी ने अपने दो कार्यकाल (अभी लगभग दो साल बाकी) के जरिए आठ साल लगातार मुख्यमंत्री ब...