लखनऊ, जनवरी 27 -- बीबीडी सी डिवीजन क्रिकेट लीग लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बीबीडी सी डिवीजन लीग में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब ने मंगलवार को नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सार ग्राउंड पर खेले गये प्री क्वार्टर फाइनल में स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब ने फॉरेंसिस क्रिकेट क्लब को 102 रनों की करारी शिकस्त दी और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 262 रनों की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच सलामी बल्लेबाज मो. अजहरुद्दीन ने सात चौके, तीन छक्के की सहायता से 89 रन बनाये। गौरव यादव ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। फॉरेंसिस की ओर से देवांश शुक्ला ने तीन विकेट चटकाये। जवाब में फॉरेंसिस क्रिकेट क्लब की टीम 33.3 ओवर में 160 रनों के योग पर लुढ़क गई। हिमांशु पाण्डेय ने सबसे अधिक 59...