मधुबनी, अक्टूबर 5 -- हरलाखी। सीमावर्ती इलाके में कई दिनों से लगातार हो रही वर्षा और नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भारत-नेपाल सीमा पर बहने वाली नदियां उफना गई है। जिससे सीमावर्ती इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र से सीमा पर बहने वाली जमुनी नदी व बेलनौती नदी में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। नदियों में कई जगह तटों का कटाव भी हो गया है। जिससे बाढ़ का पानी नदियों के छलक कर अगल बगल से खेतों में भी पहुंचने लगा है। खेतों में नाड़ियों के बाढ़ के पानी घुसने से किसानों के फसल भी डूब गए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर बहने वाली नदियों में लगातार जलस्तर की वृद्धि हो रही है। लगातार नदियों में पानी का इजाफा हो रहा है। नदियों में लबालब पानी भरा हुआ है। अगर लागातर नदियों का जलस्तर बढ़ता रहा तो भारत-नेपाल के मार्गों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.