बगहा, अक्टूबर 5 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। शुक्रवार की रात से लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। पंडई, मनियारी, हड़बोड़ा, द्वारदह, गांगुली, दोरहम एवं यमुआ सहित छोटी बड़ी सभी नदियों में पानी लगातार बढ़ रहा है। पंडई नदी का पानी नदी से बाहर निकल तेजी से सरेह में फैल रहा है। मनियारी एवं हड़बोड़ा नदी में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। इससे बलुआ, मुरली भराहवा, माधोपुर बैरिया, बेलवा, सिरिसिया, श्रीरामपुर, मझरिया, पटखौली, हरपुर पिपरा, दहाड़वा टोला, बारगाजवा, गौरीपुर मझरिया, राजपुर तुमकाडिया समेत दर्जन भर से अधिक गांव के ग्रामीणों को बाढ़ का डर सताने लगा है। बलुआ के कृष्णा यादव कहते हैं कि नदी में पानी बढ़ रहा है और देर रात तक गांव में पानी घुस सकता है। उन्होंने कहा कि नदी किनारे खेतों में गन्ना एवं धान की बाली लगी फसल पर कटाव का सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.