दुमका, सितम्बर 16 -- मसलिया, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में लगातार कई दिनों के बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं कच्चा मकानों की गिरना भी जारी है। जानकारी के अनुसार मसलिया गांव की एक विधवा महिला कलौदी मुर्मू का कच्चा मकान अत्यधिक बारिश के कारण गिर गया। इस संबंध में पीड़िता कलौदी मुर्मू ने बताया कि कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार दोपहर को मेरा कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हालांकि उस समय हम अपने काम से घर से बाहर थे। घर गिरने की आवाज सुनकर आया तो देखा कि मेरा मिट्टी का घर पूर्णत गिर गया है। उन्होंने बताया कि इस घर के गिरने से करीब 30 हजार रुपए की आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने इसको लेकर मसलिया अंचलाधिकारी रंजन यादव को लिखित आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है। फोटो-15दुमका-209, कैप्सन- मसलिया में लगातार हो रही बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.