सीतामढ़ी, दिसम्बर 7 -- सीतामढ़ी। शहर में हाल के दिनों में लगातार हो रही चोरियों को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने अभियान चलाते हुए चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए युवकों से गहन पूछताछ की जा रही है। इधर, विभिन्न इलाकों में पुलिस की टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर संभावित सुराग पर काम कर रही है। एसडीपीओ सदर 1 राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। पुलिस का दावा है कि चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोह तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.