नई दिल्ली, फरवरी 10 -- अकसर मौसम बदलने पर होने वाली खांसी को लोग सर्दी-जुकाम या एलर्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यदि खांसी लगातार कई हफ्तों तक बनी रहती है या बार-बार लौटकर आने लगती है और दवाओं के सेवन के बाद भी ठीक नहीं होती, तो यह साधारण खांसी नहीं बल्कि शरीर की तरफ से दिया गया एक महत्वपूर्ण चेतावनी संकेत हो सकता है। क्रॉनिक कफ (Chronic cough) यानी ऐसी खांसी जो 8 सप्ताह से ज्यादा समय तक रहे, कई गंभीर समस्याओं से जुड़ी हो सकती है। डॉ. हरीश वर्मा बताते हैं कि हर खांसी सिर्फ संक्रमण की वजह से नहीं होती। कई बार इसका कारण गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD), अस्थमा, पोस्ट-नैजल ड्रिप, फेफड़ों की बीमारी, एलर्जी या कुछ मामलों में गंभीर रोग जैसे टीबी या फेफड़ों का कैंसर भी हो सकता है। खासतौर पर अगर खांसी के साथ सांस फूलना, सीने में दर्द...