घाटशिला, जुलाई 13 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में भारी बारिश के बाद किसानों ने अपने खेती कार्य पर तेजी लाई है। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है। बारिश के बाद प्रखंड क्षेत्र के साकरा, माटिहाना, केशरदा, बनकाटा,मधुआबेड़ा,चड़कमारा, गोहालडीहि,खांडामौदा, मानुषमुडिया,बेंन्दा,मौदा, महुलडांगरी, पाथरी, दुबराजपुर,जगन्नाथपुर,पांचरुलिया,बारसती, गुडूरसाई,पारुलिया, कुमारडुबी,जयपुरा समेत कई गांवों के खेतों को ट्रैकर द्वारा हल जोत कर धान रोपनी का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। हालांकि इस वर्ष भारी बारिश के कारण किसानों द्वारा 15 दिन की देर से रोपनी कार्य प्रारंभ हुआ है। बहरागोड़ा कृषि प्रधान क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां 75 प्रतिशत लोग किसान है मगर 15 प्रतिशत किसानों ने ही अब तक अपने खेतों में धान रोपाई का कार्य किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.