कटिहार, जून 5 -- आजमनगर, एक संवाददाता बारिश के आते ही महानंदा के इर्द-गिर्द बसे गांव के लोगों में बाढ़ का डर सताने लगता है। पिछले कई दिनों से लगातार हुई बारिश के कारण महानंदा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। महानंदा के निकटतम इलाकों में बसे लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। मंगलवार की शाम छह बजे से बुधवार की सुबह छह बजे तक 12 घंटा में महानंदा के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। महानंदा का जलस्तर झौआ में 68 सेमी वृद्धि, बहड़खाल में 60 सेमी वृद्धि हुआ है वही आजमनगर में 15 सेमी जल स्तर में वृद्धि जबकि धबौल में 55 सेमी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है। क्षेत्र में लगातार हुई बारिश तथा नेपाल के तराई व पहाड़ी इलाकों में लगातार हुई भारी बारिश से महानंदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। जल स्तर में वृद्धि होने से सैकड़ों परिवारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.