बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- लगातार हादसों के बाद जागा प्रशासन, मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर क्षेत्र के एकसारी बिगहा गांव के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद नगर परिषद हरकत में आया है। सोमवार को नगर परिषद की विशेष टीम ने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को गिट्टी लदे हाईवा पर एक अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे दो दिन पूर्व भी एक तेज रफ्तार कार ने तीन ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। घटना के बाद नगर परिषद ने टीम भेज कर सड़क किनारे लगी खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाई। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि कई...