बोकारो, मार्च 22 -- बोकारो में शुक्रवार को लगातार रूक रूक कर हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। दिनभर कभी हल्की और कभी तेज बारिश से बोकारो शहर के साथ साथ चास सहित आसपास के कई सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग की माने तो जिले में 64 एमएम बारिश हुई है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया है। गुरूवार की अहले सुबह से शुरू हुई बारिश शुक्रवार की देर शाम तक जारी रहा। बारिश लगातार जारी रहने से कामकाजी लोगों को काफी दिक्कतें हुई। बोकारो में लगातार हो रही बारिश के कारण बाजार काफी प्रभावित रहा। शहर के सेक्टर 4 ,सेक्टर 12 व सेक्टर 9 की मुख्य सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। जिससे कारोबार भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.