लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- खमरिया/ईसानगर,संवाददाता। शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नेशनल हाइवे से जुड़े गांवों के प्रमुख रास्तों पर बाढ़ का पानी चलने लगा है। सदर और धौरहरा तहसील के दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। महीने भर से बाढ़ का कहर झेल रहे प्रभावित परिवारों के सामने तमाम तरह के संकट खड़े हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फसलें नष्ट हो जाने से किसानों की बड़ी आर्थिक क्षति हुई है। पिछले हफ्ते तक रही बाढ़ का पानी उतरने लगा था। सदर और धौरहरा तहसील के प्रभावित गांवों के लोगों ने कुछ राहत की सांस ली थी। राहत के ये चार दिन बीते थे कि शारदा नदी का पानी फिर चढ़ने लगा। नेशनल हाइवे 730 से जुड़े रेहरिया सम्पर्क मार्ग पर नाव का संचालन रोक दिया गया था। इस रोड पर पानी कम हो जाने की वजह से पैदल उतारा हो गया था। पानी बढ़ जाने से इस रोड पर मंगलवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.