जौनपुर, अगस्त 3 -- जौनपुर। जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार की भोर से ही मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। शहर से लेकर गांव तक की सड़कें कीचड़ में सन गईं। जगह-जगह जल जमाव के कारण लोगों को परेशानी हुई। शहर के कई मोहल्ले में पानी लोगों के घरों में जाने से खासे परेशान रहे। वहीं गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रात तक 2 सेमी प्रति घण्टा बढ़ने वाली गोमती सुबह से 3 सेमी प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रही हैं। केराकत इलाके के कई गांवों के करीब पानी पहुँच गया है। चेतावनी बिंदु से महज .33 मीटर नीचे पानी गोमती नदी में चेतावनी बिंदु 69 मीटर पर है। यहां का जलस्तर सुबह 8 बजे 68.67 मीटर पर पहुँच गया। जबकि 3 सेमी प्रति घण्टे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। इस हिसाब से 33 सेमी और बढ़ने में महज 11 घण्टे लगेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.