किशनगंज, मई 23 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। विगत तीन दिनों से देर रात बारिश का सिलसिला जारी रहने का खामियाजा मक्का की खेती करने वाले किसानों को उठानी पड़ रही हैRs.। जानकारी के अनुसार मक्के की फसल खेतों में तैयार होने एवं खेत में वर्षा का पानी का जमाव हो जाने के कारण मक्का की तुड़ाई और तैयारी से वंचित हो गये हैं। दर्जनों मक्का किसानों ने बताया कि शीघ्र मौसम अनुकूल नहीं रहने पर मक्का किसानों को आर्थिक क्षति होना तय माना जा रहा है। ज्ञात हो कि धन के बाद मक्के की खेती क्षेत्र के किसानों का दुसरा प्रमुख फसल है। मक्का का खुले बाजार में दो हजार रुपए प्रति क्विंटल मूल्य रहने के कारण मक्का किसानों को विगत कई वर्षों से मक्का की लाभकारी खेती से परिवार की आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। संबद्ध सुत्र के अनुसार मौसम की बेरुखी और तेज धूप नहीं खिलने...