सीतामढ़ी, सितम्बर 19 -- परसौनी। प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही रुक रुक कर लगातार बारिश ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया। गुरुवार की अहले सुबह प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी स्व अरुण सिंह का पुराना मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। छत के गिरने से घर के अंदर सो रही उनकी पत्नी सुधा देवी और पुत्र कुणाल कुमार सिंह मलबे में दब गए।जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में मां-बेटे को हल्की चोटें आईं, जिनका इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना काल में ही अरुण सिंह की मृत्यु हो चुकी थी। तब से सुधा देवी अपने पुत्र के साथ इस जर्जर मकान में ही किसी तरह गुजर-बसर कर रही थीं। अब यह मकान भी ढह जाने से परिवार पूरी तरह बेघर हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.