कोडरमा, सितम्बर 21 -- सतगावां। प्रखंड क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शुक्रवार की देर शाम जंगलों और पहाड़ों से उतरे बाढ़ के पानी ने कई गांवों के खेतों को डुबो दिया, जिससे दर्जनों किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई। चांदडीह के पास स्थिति सबसे गंभीर रही, जहां बाढ़ का पानी खेतों में घुस आया और खड़ी धान की फसल बहा ले गया। ग्रामीणों के अनुसार पहले बाढ़ का पानी शोत के रास्ते सकरी नदी में चला जाता था, लेकिन शोत के समीप बने पुल के खरपतवार और मिट्टी से जाम हो जाने के कारण पानी खेतों से होकर नदी में जा रहा है। इसी वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। किसान सर्वेश यादव, बनवारी महतो, रणधीर कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, कपिल यादव, अर्जुन यादव, सहदेव यादव समेत दर्जनों किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.