रांची, जून 19 -- सिल्ली। दो दिनों की लगातार बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सिल्ली शहर की बजबजाती नाली का पानी सड़कों से घरों में भर गया। नतीजा लोगों को ही गुरुवार को खुद ही जेसीबी लगाकर नाली की सफाई करानी पड़ी। लोगों ने बताया कि सरकारी स्तर पर सड़क के किनारे बनी नाली को स्थानीय लोगों ने ही कचड़ा डाल के काफी समय से जाम कर दिया था अब दो दिनों की लगातार बारिश के कारण नाली का पानी ऊपर तक आ गया है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सिल्ली के लोगों ने गुरुवार को सामूहिक प्रयास से नाली की सफाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.