मधुबनी, अक्टूबर 31 -- मधुबनी,एक संवाददाता। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मोंथा जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश करा रहा है। आसमान में काले और सफेद बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के अचानक बदलने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।बाजारों में सन्नाटा, आम लोग घरों में दुबके हुए हैं। बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को ठंड अधिक महसूस हो रही है। खराब मौसम की वजह से बिजली व्यवस्था भी बार-बार बाधित हो रही है, जिससे आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। किसानों की चिंता बढ़ी, फसलें खतरे में किसान धर्मवीर यादव,रामचरित्र यादव,सुखदेव ठाकुर,जोगी मिश्रा ,मोहम्मद मुमताज सहित अन्य फार्मर्स ने बताया कि यह बारिश और हवाएं पक रही धान की फसल को गंभीर नुकसान पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.