धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता लगातार हो रही बारिश और मौसम में बदलाव का असर शुक्रवार को अस्पतालों में देखने को मिला। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी में मात्र 677 मरीज इलाज के लिए पहुंचे जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 1000 से 1100 के बीच होती है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों की संख्या काफी कम थी। ज्यादातर स्थानीय मरीज ही इलाज के लिए आए थे। सदर अस्पताल समेत शहर के अन्य निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में कमी देखी गई। बारिश और ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों से कम निकले। इसका असर ओपीडी पर भी पड़ा है। डॉक्टरों के अनुसार वही मरीज इलाज के लिए ओपीडी में आए थे, जिनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। हल्की स्वास्थ्य समस्या को लेकर आने वाले मरीजों की संख्या कम थी। सर्दी-खांसी और बुखार के बढ़ेंगे मरीज डॉक्टरों का यह भी कहना है कि मौसम में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.