लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- बाढ़ के पानी से गन्ना की फसल को हुए नुकसान का ऑकलन गन्ना विभाग ने शुरू कर दिया है। वहीं गन्ना किसानों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिला गन्ना अधिकारी ने चीनी मिल अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने चीनी मिल खम्भारखेड़ा के बाढ़ प्रभावित गांव गोपालपुरवा, खांम्भी, ग्रन्ट नं.-12 व पिपरागूम के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र लखनऊ ने चीनी मिल ऐरा के बाढ़ प्रभावित गांव महेवा सेखनापुर, खानीपुर, रेहरिया, लुधौनी, जसवन्त नगर, मड़वा, प्रीतमपुरवा, अमर नगर, पिपरिया में जाकर फसल पर बाढ़ का असर देखा। किसानों से कहा कि जिन खेतों में लगातार पानी भरा है वहां पानी निकालने का प्रयास किया जाए। बारिश व हवाओं के चलने से गन्ना की फसल जो गिर गई है उसको 24 घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.