गिरडीह, अक्टूबर 4 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। गुरुवार को लगातार बारिश के दौरान ताराटांड़ बड़ा तालाब का मेढ़ बह गया। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की सूचना पाकर लघु सिंचाई विभाग के जेई आदेश कुमार ताराटांड़ बड़ा तालाब देखने पहुंचे और जांच की। कहा कि लघु सिंचाई विभाग के द्वारा यह कार्य पूर्ण नहीं किया गया है और न ही उक्त तालाब का पूरा भुगतान भी हुआ है। उक्त तालाब में दो आउटलेट लगना था जो नहीं लगा है। बरसात खत्म होते ही दो आऊटलेट बना दिया जायेगा। अभी फिलहाल उक्त मेढ़ को दुरुस्त करने का आदेश दिया गया है। मौके पर जेएलकेएम के केन्द्रीय संगठन सचिव यमुना मंडल, मुखिया पति राजकुमार तुरी, सागर राम, राहुल अग्रवाल, सुरेन्द्र यादव, किशोर सिंह, आकाश विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.