लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 36 सेमी ऊपर बह रहा है। सदर, धौरहरा तहसील में हालात चिंताजनक हो गए हैं। नेशनल हाइवे 730 के किनारे धौरहरा के जसवंत नगर तटबंध से सदर तहसील के खानीपुर गांव और सीतापुर जिले की लहरपुर तहसील के भदफर तक पानी भर गया है। दिल्ली को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 730 के किनारे करीब 10 किलोमीटर तक बाढ़ का पानी भरा है। शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अगले दो दिनों तक अभी जलस्तर बढ़ने की संभावना है। हाईवे के उत्तर की तरफ नदी का पानी दर्जनों गांव के घरों में भर गया है। शारदा नदी की बाढ़ की वजह से शारदा की सहायक चौका नदी भी उफान पर है। चौका नदी के पास बसे सदर तहसील के रेहरिया कलां, रेहरिया खुर्द, प्रधान पुरवा, लोधपुरवा, खानीपुर, पंचम पुरवा, झाला, राम सिंह पुरवा, श्यामलाल पुरवा आ...