देवघर, फरवरी 4 -- देवघर,प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति अंचल देवघर कार्यालय में मंगलवार को नवपदस्थापित विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव ने अपना योगदान दिया। योगदान देने के बाद उन्होंने विद्युत कार्यपालक अभियंताओं से परिचय प्राप्त किया। मौके पर नवपदस्थापित विद्युत अधीक्षण अभियंता ने कहा कि लगातार पावर सप्लाई और विद्युत व्यवस्था बेहतर बनी रहे, उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही कहा कि विद्युत आपूर्ति अंचल देवघर क्षेत्र में कम से कम ऊर्जा चोरी हो इसपर विशेष निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही राजस्व की वसूली शत प्रतिशत हो इसपर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के विद्युत कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...