फिरोजाबाद, दिसम्बर 22 -- सर्दी बढ़ती जा रही है तो रातें भी सर्द हो रही हैं। घना कोहरा रात में तापमान को गिरा रहा है तो इस सर्दी से फसलें भी कंपकंपा रही हैं। आलू को जहां झुलसा का खतरा सता रहा है तो अन्य फसलों को भी यह कोहरे से ढंकी रातें नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसे लेकर किसान भी चिंतित हैं तथा वह फसलों की निगरानी कर रहे हैं। फिरोजाबाद में बड़े पैमाने पर आलू की खेती होती है तो घने होते कोहरे में आलू पर संकट मंडरा रहा है। आलू में झुलसा रोग आने का खतरा बना हुआ है। वहीं जिस तरह से लगातार कोहरा पड़ रहा है, उससे पाला गिरने की भी आशंका किसानों को सताने लगी है। अगर पाला गिरता है तो फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। कोहरे में जहां आलू में झुलसा रोग आने की संभावना है तो सरसों में रतुआ रोग की आशंका बनी हुई है। इसके साथ ही सब्जियों में कवक जनक रोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.