मधुबनी, सितम्बर 15 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। जिले में दो दिनों से रुक-रूककर हो रही बारिश धान की फसल में रौनक लौटी है। करीब एक महीने से बारिश नहीं होने से धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच चुकी थी। रविवार व सोमवार की सुबह में हुई बारिश के बाद खेतों में पानी लग गया। बारिश के बाद दो दिनों से किसान अपने खेतों में उर्वरक का छिड़काव कर रहे हैं। जिले में करीब 1.61 लाख हेक्टेयर में इस बार धान की खेती हुई है। मौसम विभाग की माने तो अभी दो दिन और अच्छी बारिश की संभावना है। सोमवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाये रहे। कई बार बूंदा-बांदी हुई। किसानों ने कहा अगर एकबार और अच्छी बारिश हुई तो धान की फसल काफी बेहतर हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.