गोरखपुर, दिसम्बर 31 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में मौसम करवट ले रहा है । दिन में कड़ाके की ठंड के साथ अब रात में भी गलन बढ़ने लगी है। जिले में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान से करीब एक डिग्री सेल्सियस नीचे है। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हवा में नमी कम होने से कोहरे के घने बादल आंशिक तौर पर छंटे हैं। इस वजह से गर्म हवाएं ऊपरी वायुमंडल में शिफ्ट हुई। जिसका प्रभाव न्यूनतम तापमान पर दिख रहा है। यह मौसम में आंशिक बदलाव का संकेत है। बुधवार को कुछ देर के लिए सूरज निकलेगा। इससे दिन के तापमान में कुछ इजाफा हो सकता है। मंगलवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.