लखनऊ, मई 23 -- लगातार दूसरे दिन लखनऊ-दिल्ली के बीच चार उड़ानें निरस्त रहीं। चारों उड़ानें एयर इंडिया की हैं। इनके निरस्त होने के पीछे एयरलाइंस ने यात्रियों को खराब मौसम वजह बताई है। ये फ्लाइटें शनिवार को फिर शुरू होंगी। लखनऊ और दिल्ली समेत कई शहरों में एक दिन पहले तेज आंधी और बारिश से फ्लाइट परिचालन पर असर पड़ा था। मौसम विभाग ने भी अगले तीन दिनों के लिए मौसम और खराब होने का अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को सुबह पांच बजे दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट एआई 2477 निरस्त रही। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई 2461 भी निरस्त रही। इसी तरह दिल्ली से लखनऊ रात 10 बजे आने वाली फ्लाइट एआई 12460 और लखनऊ से 10:55 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई 2461 निरस्त रही। इनके अलावा लखनऊ से झारसुगड़ा के बीच फ्लाइट एस 5-228 और एस 5-229 समेत दिल्ली, बेंगलुरु और है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.