भागलपुर, जनवरी 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। लगातार दूसरे दिन सबौर की रात कड़ाके की ठंड में ठिठुरी। शुक्रवार को सबौर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पूरे बिहार में सबसे कम रहा। वहीं दिन में सूरज चमका तो गुलाबी धूप की रंगत और बढ़ गई। जिससे लगातार तीन दिन से गिर रहा अधिकतम तापमान का पारा शुक्रवार को चढ़ गया। हालांकि दिन ढलने के साथ ही एक बार फिर शाम सर्द लिहाफ ओढ़कर सो गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अब धीरे-धीरे दिन संग रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन का पारा 0.4 डिसे चढ़ा, 0.3 डिसे नीचे आया रात का तापमान बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया वहीं रात का पारा 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमा...