प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज। कानपुर बैराज से गंगा में लगातार दूसरे दिन तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। बैराज से मंगलवार को तीन लाख 31 हजार 542 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बैराज से सोमवार को तीन लाख 15 हजार 702 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। दो दिन लगातार तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से प्रयागराज में गंगा पर दबाव बना हुआ है। इसकी वजह से फाफामऊ में गंगा का जलस्तर होने की रफ्तार बेहद धीमी है। हालांकि बीती रात जलस्तर घटने की गति थोड़ी बढ़ी। इससे पहले फाफामऊ में आधा सेमी पानी प्रति घंटा कम हो रहा था। मंगलवार सुबह फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 80.37 मीटर और छतनाग में 79.25 मीटर रहा। नैनी में यमुना का जलस्तर 79.69 मीटर दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.