हजारीबाग, जनवरी 9 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। विवेकानंद सिंह भाजपा के दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। शुक्रवार को हजारीबाग के पैराडाइज रिसॉर्ट सभागार में उनके नाम की घोषणा की गयी। मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, हजारीबाग जिले के चुनाव प्रभारी विनोद सिंह सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विवेकानंद सिंह को पुष्पगुच्छ भेंटकर और फूल माला पहनाकर दोबारा हजारीबाग भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। सांसद मनीष जायसवाल ने पार्टी ने जिस विश्वास के साथ विवेकानंद सिंह को दोबारा अध्यक्ष बनाया है, वे निश्चित रूप से उस ज़िम्मेवारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे। सांसद ने भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.