गोपालगंज, जून 15 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के ब्रह्म चौके के समीप रविवार को सर्राफा मंडल गोपालगंज की बैठक हुई। जिसमें नए सत्र के लिए सर्राफा मंडल का चुनाव किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से लगातार तीासरी बाद देव कुमार को ही अध्यक्ष चुना गया। साथ ही समिति के कार्यों को देखते हुए लगातार तीसरी बार सभी पदाधिकारियों को ही उनके पदों पर फिर से चयनित किया गया। जिसमें शिपु कुमार को सचिव, गुड्डू कुमार व ललन कुमार को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। कुमार विकास, कुंदन कुमार व अरूण कुमार को मीडिया प्रभारी, संजीव कुमार पिंकी को मुख्य संरक्षक चुना गया। जबकि, संरक्षक मंडल में वासुदेव, कृष्णकांत गुप्ता, शशि बी गुप्ता,पप्पू, सुरेश व योगेन्द्र प्रसाद को शामिल किया गया। बैठक में मंतोष वर्मा, ओमप्रकाश, दिनेशचंद्र गुप्ता, मनीष, सोनू, ...