लोहरदगा, मार्च 24 -- लोहरदगा, हिन्दुस्तान टीम।लोहरदगा में लगातार तीसरे दिन प्रकृति के कोप का सामना लोगों को करना पड़ा। दो दिन ओलावृष्टि और बारिश के बाद रविवार तड़के तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसमें कई घरों के छप्पर उड़ गए। कई जगह पेड़ और डालियां टूटकर गिरने से आवागमन बाधित हुआ। बिजली के तार और उपकरण क्षतिग्रस्त होने से घंटों बिजली बाधित रही। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में भी बारह घंटे से अधिक लगातार बिजली गुल रही। कैरो और आस-पास रविवार को तेज हवा के साथ बारिश होने से कई पेड़ गिर गए। उतका मेन रोड स्थित सीबीएन हॉस्पिटल के पास विशाल काय तुन्द का पेड़ गिर गया, गनीमत कोई जान-माल की क्षति नहीं हुईं। वहां पर खड़ी गाड़ियां बाल-बाल बच गई। पेड़ गिरने से तीन घंटे आवागमन बाधित रहा। खंडा जोड़ा पुल के पास भी एक आम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसे भी स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.