संभल, जनवरी 21 -- संभल। जिले में लगातार तीसरे दिन मौसम साफ रहने से किसानों और आम लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते कई दिनों से घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा था। ठंड के चलते जहां लोग घरों में दुबकने को मजबूर थे, वहीं किसान भी खेतों में काम नहीं कर पा रहे थे। खासकर आलू की फसल में रोग लगने की संभावना बढ़ गई थी, जिससे किसान चिंतित थे। मंगलवार सुबह से ही धूप निकलने के साथ मौसम में बदलाव साफ नजर आया। धूप खिलते ही खेतों में रौनक लौट आई और किसान फिर से कृषि कार्यों में जुटते दिखाई दिए। ठंड कम होने से आलू समेत अन्य फसलों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। शहर और ग्रामीण इलाकों में भी सुबह से ही लोग रोजमर्रा के कामकाज में जुटे नजर आए। मौसम साफ रहने से बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार यदि धूप ऐ...