अलीगढ़, अप्रैल 25 -- - प्रॉक्टर बोले, सभी मांगे मानी फिर भी नहीं माने अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में छात्रों द्वारा गोलीबारी की घटना में बाद गुरुवार को भी जू. रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। जू. डॉक्टर सुरक्षा और प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़े हुए है। वहीं प्रॉक्टर ने बताया कि सभी मांगे मान ली गई हैं। पर आरडीए के चुनाव तक यह लोग हड़ताल को खींचना चाहते हैं। मंगलवार को हॉर्स शो के दौरान शुरू हुई दो छात्र गुटों का झगड़ा गोलीबारी तक पहुंच गया था। मेडकिल कॉलेज की इमरजेंसी में चली गोली के बाद डरे सहमे डॉक्टर और स्टाफ ने हड़ताल घोषित कर दी थी। जिसके बाद गुरुवार को भी हड़ताल जारी रही। जू. डॉक्टर पूरी तरह हड़ताल पर रहे। जिससे इमरजेंसी सेवा बदहाल रही। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भर्ती न कर दिल्ली व अन्य हायर सेंटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.