नई दिल्ली, मार्च 7 -- पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अमेलिया केर (पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी और हेली मैथ्यूज (68 रन, दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन से गुरुवार को यहां ब्ल्यूपीएल के मैच में यूपी वारियर्स को नौ गेंद रहते छह विकेट से पराजित कर उसकी प्लेऑफ की उम्मीद खत्म कर दी। मुंबई इंडियंस ने इस जीत से अपने नेट रन रेट में इजाफा किया और वह आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वह शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स से दो अंक पीछे है और उसका एक मैच भी बचा है। उसके पास शीर्ष पर पहुंचकर फाइनल में सीधे जगह बनाने का मौका है। डब्ल्यूपीएल में शीर्ष टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीम एलिमिनेटर खेलती हैं । यूपी सबसे नीचेयह यूपी वारियर्स की लगातार तीसरी हार थी जिससे वह चार अंक लेकर निचले स्थान पर बरकरार है। मैथ्यूज ने इस सत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.