रामगढ़, जून 19 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से गिद्दी कोयलांचल की दो प्रमुख नदियों दामोदर और मरनगढ़ा नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है। इससे दोनो नदी के अगल बगल रहने वाले गिद्दी और रेलीगढ़ा के कई घर में नदी का पानी घुस गया है। जिसके कारण घर में रहने वाले लोग अपने घर छोड़ कर सार्वजनिक भवन, विद्यालय, पंचायत भवन आदि सुरक्षित जगह पर जाने को मजबूर हुए हैं। वहीं गिद्दी पोस्ट ऑफिस कॉलोनी, साइडिंग के सामने वाले वनबी कॉलोनी सहित माइनस क्वार्टर मुहल्ला के अनेको क्वार्टर में सड़क का पानी घुसने से रहने वालों की परेशानी बढ़ी है। इधर लगातार होने वाले बारिश और जल जमाव के कारण गिद्दी ए, रेलीगढ़ा और गिद्दी सी परियोजना के खदान में उत्पादन कार्य प्रभावित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.